शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।निगोही के इब्राहिम ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं। वह शुक्रवार की सुबह निगोही से सवारियां लेकर तिलहर आ रहे थे तभी गर्रा नदी पुल के पास कार को बचाने में ई रिक्शा नियंत्रित होकर खाई में चला गया। हादसे में ई रिक्शा चालक इब्राहिम, डभौरा गांव निवासी रिजवान और उनकी पत्नी पाकीजा, डभौरा गौटिया निवासी पप्पू घायल हो गए। उधर से गुजर रहा है लोगों ने मदद कर ई रिक्शा बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, बीसलपुर के मोहल्ला भितेरा गांव निवासी विजय कुमार स्कूटी के द्वारा निगोही से गैस सिलेंडर लेकर तिलहर आ रहा था। रास्ते में ऑटो ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी आने पर डॉक्टरों ने उसे जिल...