शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ट्रैफिक पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1542 चालान किए। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यातायात प्रभारी विनय पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाई की है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 12, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर तीन और प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग करने पर 55 चालान किए गए। यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां क्षेत्र के टोल प्लाजा सहित प्रमुख स्थानों पर रात आठ से 11 बजे तक चेकिंग की। अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने पर अंकुश लगाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन ...