Shahjahnpur News: अब बसें नहीं रोकने की मिली शिकायत तो खत्म होगी संविदा
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। सीतापुर और हरदोई रूट पर निर्धारित स्थानों पर बसें नहीं रोकने की शिकायतों को रोडवेज ने गंभीरता से लिया है। एआरएम ने स्पष्ट किया है कि लिखित शिकायत मिलने पर संबंधित संविदा चालक की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर रूट पर परेशानियां सीतापुर रूट पर बनतारा और हरदोई रूट पर बादशाहनगर ओवरब्रिज के पास रोडवेज बसों के नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बनतारा में बसें तेज गति से निकल जाती हैं, जबकि बादशाहनगर चौराहे पर कई बसें नीचे रुकने के बजाय ओवरब्रिज से निकल जाती हैं। यात्री सड़क किनारे बस रोकने के लिए हाथ हिलाते रह जाते हैं, लेकिन चालक बस नहीं रोकते। इन दोनों स्थानों पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना बसों का इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.