Shahjahnpur News: अब क्यूआर कोड से खाद का भुगतान, समितियों पर लगेंगे दो किलोवाट के सोलर प्लांट
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता, भुगतान और कामकाज की व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए सरकार क्यूआर कोड से भुगतान और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं लागू कर रही है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पुवायां ब्लॉक के गंगसरा क्षेत्र स्थित एम-पैक्स दिउरिया गुटैया के नवीनीकृत भवन और परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यहां 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले समिति गोदाम के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही नवगठित एम-पैक्स नत्थापुर में कार्य-व्यवसाय का शुभारंभ किया गया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सहकारी समितियों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटराइजेशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। किसान अब समितियों पर क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.