शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी पाए गए एक आरोपी को न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस के अनुसार थाना मदनापुर में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 221/21 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त बलवीर सिंह पुत्र करनेल सिंह निवासी ग्राम चंदौली थाना मदनापुर के कब्जे से 1 किलो 568 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल, थाना मदनापुर पुलिस और अभियोजन विभाग ने समन्वय बनाकर मामले की प्रभावी पैरवी की। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को तीन साल की सजा ...