शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अनुज गुप्ता की नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत शाहजहांपुर वेटरन ने मंडले आर्मी को पांच विकेट से हरा दिया। मंडले आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। रूपेश ने 64 और समित ने 28 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर वेटरन की ओर से इरफान रजा, केडी और मनोज यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने 24 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनुज गुप्ता ने नाबाद 89 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। शुभम कपूर ने 10 और रेहान ने 18 रन बनाए। रविंद्र सिंह नौ रन बनाकर नाबाद रहे। शानदार बल्लेबाजी के लिए अनुज गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...