Shahjahnpur News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो व्यापारी घायल
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से दो व्यापारी घायल हो गए। कार में काफी मात्रा में जेवरात होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया लेकिन जांच में जेवरात आर्टिफिशियल निकले। पुलिस ने आर्टिफिशियल जेवरातों को माल खाने में जमा करा दिया और दोनों घायल व्यापारियों को अस्पताल भिजवाया। बुधवार की शाम कानपुर नगर के नौबस्ता थाना के बुरादा मोहल्ला निवासी प्रत्येक द्विवेदी एवं सुमित कुमार अपनी कार संख्या यूपी 78 जेक्यू 9766 से बरेली से कानपुर वापस जा रहे थे। हाईवे पर कपसेड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने देखा की गाड़ी में काफी मात्रा में जेवरात है जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.