शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- Shahjahnpur News: पुवायां, संवाददाता। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली कथित पोस्ट के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता अनोज कुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बार संघ पुवायां ने भी कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर निष्कासन की चेतावनी दी गई है। थाना खुटार क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एवं हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुंवरपुर निवासी अधिवक्ता अनोज कुमार गौतम ने अपनी फेसबुक आईडी से बजरंगबली की तस्वीर को संपादित कर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट किया, जिससे सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुईं। उनका आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की...