शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी अनुराग मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि साधन सहकारी समिति हरिहरपुर के सचिव द्वारा किसानों के साथ गलत व्यवहार कर खाद वितरण में गड़बड़ी व अधिक पैसे लेना, खाद न देना और कालाबाजारी कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। गांव वालों के साथ भी यह समस्या बनी हुई है। वह खाद लेने का कई बार प्रयास किया। इसके बावजूद उचित तरीके से खाद नहीं दी गई। उनसे अतिरिक्त पैसे की मांग की गई। अभद्र व्यवहार किया गया। इससे उसे व अन्य किसानों को काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित अनुराग मिश्रा ने मामले की जांच करकर संबंधित सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...