Shahjahnpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम, सामान जब्त करने की चेतावनी
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को एसडीएम प्रभारी ईओ आशुतोष कुमार सिंह कर्मचारियों के साथ साहूकारा मोहल्ले पहुंचे। सड़क और गलियों में अतिक्रमण देखकर उन्होंने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने नगर पंचायत के बाबू गौरव को दोबारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस में निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त किए जाने की चेतावनी स्पष्ट रूप से दर्ज करने को कहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाते ही रोड पर सजा बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.