शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। गांव बसई निवासी मनोज कुमार ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट में मनोज ने बताया मेरी 12 वर्षीय पुत्री नित्या पुवायां में सरस्वती शिशु मंदिर पढ़ती है वह 12 अक्टूबर को स्कूल से पढ़कर साइकिल से वापस घर आ रही थी। तभी जेवाँ रोड़ हाइवे पुल के आगे पहुँची तो सामने से एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 27 BE 3442 स्प्लेंडर प्लस का चालक तेजी व लापरवाही से गलत साइट में आकर मेरी पुत्री की साइकिल में टक्कर मार दी इससे मेरी लड़की साइकिल समय सड़क पर गिर गई इसको काफी गंभीर चोटे आए। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुत्री को इलाज के लिए सीएससी लेकर गए जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज में पुत्री न...