Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 18 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। परशुरामपुरी क्षेत्र के सरैया मोड़ पर मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। उसने नीले रंग की बनियान या गंजी और गहरे रंग की पैंट पहन रखी थी। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पहचान का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.