Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा बुधवार रात उस समय हुआ जब खुटार क्षेत्र के टाह गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र प्यारेलाल अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। साथी का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.