Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राजमिस्त्री की मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल लक्ष्मीपुर निवासी सुखविंदर सिंह (38) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखविंदर सिंह 11 अक्टूबर को रामपुर कलां से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। चमराबोझी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से परिजनों ने बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पत्नी कुलविंदर कौर, बेटियों मनरूप कौर और निमरत कौर समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.