Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। खुदागंज-निगोही मार्ग पर मझिला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौरा गांव निवासी निखिल सिंह (18) पुत्र राघुवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे हादसे में निखिल घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.