शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव सदापुर निवासी नन्हेंलाल (55) शनिवार को मजदूरी करने गांव मजीदपुर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बड़ागांव स्थित माली वाली गली में अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि नन्हेंलाल शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी ओमवती और तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने पर आगे की ...