शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल लगातार दूसरे दिन बंद रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से स्कूल बंद रखने का मैसेज अचानक जारी होने से अधिकांश स्कूलों में बच्चे पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन भी आदेश मिलने के बाद कुछ नहीं कर सका और बच्चों को स्कूल से वापस भेजना पड़ा। इससे अभिभावकों और स्कूल संचालकों को परेशानी उठानी पड़ी। स्कूल संचालकों ने जिला प्रशासन से स्कूल बंद रखने संबंधी आदेश समय से जारी करने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि यदि उन्हें पहले से जानकारी मिल जाए तो बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूलों में छुट्टी, कई बच्चे पहुंचकर लौटे घर खबर लिखे जाने तक नहीं हुई एक बूंद ...