शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीएम ग्रीन रोड पर फैंसी स्ट्रीट लाइटों के पोल से आगे निकाले गए छज्जों और बालकनियों पर नगर निगम अब अंतिम कार्रवाई की तैयारी में है। निर्माण सीमा का उल्लंघन करने वाले 15 भवन स्वामियों को निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में अपने स्तर से अवैध हिस्से हटाने का मौका दिया है। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाया गया तो 15 अगस्त के बाद निगम की टीम इन्हें तोड़ेगी। कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित भवन स्वामियों से ही वसूला जाएगा। नगर निगम की ओर से पहले भी इन 15 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। तीन दिन की समयसीमा खत्म होने के बाद भी कई स्थानों पर निर्माण नहीं हटाए गए। इसके बाद निगम ने अब अंतिम मौका देते हुए स्वेच्छा से निर्माण हटाने को कहा है। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने स...