शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: रोजा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बरतारा में विनोवा भावे सेवा आश्रम स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वृद्धजनों को अंगवस्त्र, फल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अरविन्द सिंह ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। उनका सुख और स्वास्थ्य ही हमारे समाज की प्रगति और परिवार की खुशहाली का आधार है। समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, विनोवा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भईया, संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के अतुल गुप्ता, दिनेश चंद शुक्ला, हरीश वर्मा, गंगाराम प्रेमी, कप्तान सिंह, सुशील कुमार, रामसरन, उमेश चंद प...