शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां। गन्ना किसान डिग्री कॉलेज के बीए के छात्र-छात्राओं ने अंकपत्र में गड़बड़ी ठीक करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदानंद सरोज को शिकायत पत्र सौंपा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज द्वारा समय पर प्रायोगिक और वाइवा के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए, जिससे उनके अंकपत्र में परिणाम अधूरा दर्शाया जा रहा है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन उन्हें विश्वविद्यालय भेज रहा है, जबकि विश्वविद्यालय ने आवश्यक इंडेक्स फाइल कॉलेज प्रतिनिधि के माध्यम से भेजने की बात कही है। छात्रों का कहना है कि अंकपत्र संशोधन के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। शिकायत करने वालों में सरोज, सहफाज, अमन वर्मा, उत्कर्ष वाजपेयी, अर्चना देवी, ममता, अंजलि, नैन्सी और लवली देवी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दु...