शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विशेष अभियान 6.0 के तहत सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद आयोजित किया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, रेलवे स्टाफ और सफाई मित्रों ने यात्रियों से संवाद कर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर सुझाव लिए। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दिव्यांग सुविधाओं, ट्रेनों की समयबद्धता और शिकायत निस्तारण पर चर्चा हुई। यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: रेलवे स्टेशन पर दिया स्वच्छता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...