नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अप्रैल 2020 में SGB (Sovereign Gold Bond) में निवेश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2020-21 सीरीज-I की समय से पहले निकासी के लिए कीमत Rs.14,159 प्रति ग्राम तय की है। इससे निवेशकों को सोने की कीमतों में तेजी का फायदा मिला है। ऑनलाइन आवेदन पर डिस्काउंट लेकर निवेश करने वालों का मूल निवेश के मुकाबले रिटर्न करीब 209% बैठता है। इसके अलावा उन्हें बॉन्ड पर सालाना ब्याज भी मिलता है। हालांकि, बॉन्ड को समय से पहले भुनाने से पहले टैक्स के नियम समझना जरूरी है। समय से पहले निकासी पर मिलने वाला टैक्स लाभ, तय अवधि पूरी होने पर मिलने वाली छूट से अलग हो सकता है। यह भी पढ़ें- IPO में नहीं मिले Jio Platforms के शेयर? लिस्टिंग पर शेयर खरीदने की है तैयारी?SGB का रिडेम्पशन प्राइस Rs.14,159 प्रति ग्राम...