चाईबासा, फरवरी 2 -- गुवा संवाददाता। SESBF ट्रस्ट बोर्ड की 50वीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी मीटिंग दिनांक 2 फरवरी 2026 को कोलकाता स्थित इस्पात भवन, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ (BMS) की ओर से तीन प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें मेघाहातूबुरू से संतोष कुमार पंडा, बोकारो से रमेश मिश्रा तथा भिलाई से संजय प्रताप सिंह शामिल थे। बैठक के दौरान बीएमएस के प्रतिनिधियों ने SESBF ट्रस्ट बोर्ड की संरचना को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड मैनेजमेंट, ऑफिसर एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों से मिलकर बना है, लेकिन गठन के बाद से अब तक ट्रस्ट के अकाउंट में सिग्नेचर अथॉरिटी केवल मैनेजमेंट और ऑफिसर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के पास रही है, जबकि किसी भी ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.