चाईबासा, अप्रैल 2 -- गुवा । सेल प्रबंधन द्वारा लागू की गई SESBF (सेल एम्प्लॉइज सुपरएन्युएशन बेनिफिट फंड) व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1 अप्रैल को जारी पे स्लिप में SESBF से संबंधित किसी भी प्रकार की कटौती या विवरण का उल्लेख नहीं होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, सेल प्रबंधन ने अपने पूर्व सर्कुलर में स्पष्ट किया था कि जो कर्मचारी SESBF के तहत कटने वाली 2 प्रतिशत राशि को NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में जमा करना चाहते हैं, वे अपनी सहमति दें। इस पर कई कर्मचारियों ने सहमति भी प्रदान की थी। लेकिन मार्च माह के वेतन, जो अप्रैल में भुगतान किया गया, उसकी पे स्लिप में यह स्पष्ट नहीं है कि SESBF की राशि कटी या नहीं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। झारखंड मज़दू...