नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अगस्त का महीना अब खत्म होने को है। कुछ ही दिन में नया महीना दस्तक दे देगा। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार सितंबर का महीना कुछ लोगों के लिए नई उम्मीदें और मौके लेकर आने वाला है। वहीं कुछ लोगों को इस दौरान थोड़ा संभलकर कदम रखने की जरूरत होगी। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के लिए सितंबर के महीने में जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। इन लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो मुश्किलें घेर सकती हैं। मूलांक 3 और 6 वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। चलिए जानते हैं कि सितंबर के महीने में इन दोनों मूलांकों के जातकों को किन-किन बातों का ध्यान रखना है?मूलांक 3 वालों के लिए ऐसा होगा सितंबर का महीना 1. बात की जाए मूलांक 3 वालों की तो इस कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12...