नई दिल्ली, मई 29 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार की स्थिति आज शुक्रवार को क्लोजिंग के वक्त काफी खराब हो गई। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1.44 प्रतिशत या फिर 1092 अंक की गिरावट के साथ 74775.74 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23547.75 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में आज शुक्रवार को 30 में से 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, एलटी और एशियन पेंट्स के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ पावरग्रिड के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील आदि के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Stock Market Live Updates Today 3:27 Pm: घरेलू शेयर बाजार की स्थिति बहुत...