नई दिल्ली, जून 8 -- Share Market Today Live 8 June 1:00 PM:शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। निफ्टी इंडेक्स धीरे-धीरे दिन के निचले स्तर 23070 से उबर रहा है और अब 23,246 पर है। इसमें अभी भी 120 अंकों की गिरावट है। जबकि, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73318 से उठकर 73857 के लेवल पर पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी इसमें 385 अंकों की गिरावट है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स में इंडिगो, इटरनल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी जैसे स्टॉक्स हैं। Share Market Today Live 8 June 11:55 AM: सुबह की भारी गिरावट के बाद अब शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73318 से उठकर 73742 के लेवल पर पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी इसमें 501 अंकों की गिरावट है। पावर ग्रिड में 2.21 प्रतिशत की तेजी है। टेक महिंद्रा भी 1.27 प्रतिशत...