नई दिल्ली, जून 8 -- Share Market Today Live 8 June 8:00 AM: पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़े तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के और गहराने की आशंकाओं के बीच सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट के क्रैश होने के संकेत हैं। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 की भारी गिरावट के साथ ओपनिंग हो सकती है।गिफ्ट निफ्टी ने दिए बड़ी गिरावट के संकेत गिफ्ट निफ्टी 23,096 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले निफ्टी फ्यूचर्स बंद स्तर से करीब 356 अंक नीचे है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार सोमवार को तेज गिरावट के साथ खुल सकते हैं।एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 करीब 3.7% टूटा और टॉपिक्स इंडेक्स 2.4% गिर गया। दक...