नई दिल्ली, जून 10 -- Share Market Today Live 10 June 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट की ओपनिंग बुधवार यानी आज कमजोर हो सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी भी हल्की गिरावट का संकेत दे रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी 50 के दबाव में खुलने के आसार हैं। बता दें मंगलवार को राहत भरी तेजी के बाद निवेशकों का फोकस अब मध्य पूर्व के घटनाक्रम और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है।गिफ्ट निफ्टी क्या संकेत दे रहा है? सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 23,285 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 46 अंक नीचे था। इससे बाजार में फ्लैट से कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- दुबई में घर खरीदना हुआ आसान, जा...