नई दिल्ली, जून 8 -- Stock Market Closing Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी आज सोमवार को 1.04 प्रतिशत या फिर 243.70 अंक की गिरावट के साथ 23123 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज 0.97 प्रतिशत या फिर 719 अंक की गिरावट के साथ 73524.26 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की आज 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बिकवाली के इस माहौल में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल, टेक महिंद्रा, एसबीआई के शेयरों का दाम आज बढ़ा है। Share Market Today Live 8 June 1:00 PM:शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। निफ्टी इंडेक्स धीरे-धीरे दिन के निचले स्तर 23070...