नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कार्बन क्रेडिट कारोबार से जुड़ी कंपनी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ने बाजार नियामक सेबी के आदेश को चुनौती देने का ऐलान किया है। शेयर बाजार में लिस्ट हुई यह कंपनी प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस संबंध में जारी अपने बयान में कहा कि वह सेबी और उसकी प्रक्रियाओं का सम्मान करती है और सैट में अपील करना उसी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। बता दें कि सेबी ने ईकेआई एनर्जी और उसके प्रबंध निदेशक मनीष कुमार डबकारा समेत अन्य लोगों को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया गया है। ईकेआई एनर्जी के शेयर की बात करें तो मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 75.36 रुपये पर बंद हुआ।सेबी ने क्या की थी कार्रवाई? सेबी ने अपने आदेश में वित्तीय विवरणों में गलत जानकारी देने और फंड के कथित दुरुपयोग के मामले ...