पटना, मई 23 -- बिहार के तीन वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी(ग्रामीण एसपी) के स्थानांतरण का फर्जी पत्र बना कर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में भोजपुर के पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में तैनात रीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पीरो के एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह को हटाते हुए उनको पुलिस मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी के सामने इसका खुलासा किया था। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के अनुरोध और डीजीपी के आदेश पर पटना साइबर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीरो एसडीपीओ के रूप में फिलहाल साइबर क्राइम थाना भोजपुर के डीएसपी स्नेह सेतु को तैनात किया गया है। गिरफ्तार रीडर से पूछताछ की जा रही है। यह भी ...