नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- कहते हैं कि अगर मेहनत के साथ-साथ सही दिशा में कदम बढ़ाया जाए, तो आपको एक ना एक दिन सफलता जरूर हासिल हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा की बेटी संगीता राघव की। जिन्होंने अपने सपनो को साकार करने के लिए कोई समझौता नहीं किया। एसडीएम बनने का सपना शुरू से नहीं था, लेकिन बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून जरूर था। यही वजह है कि इन्होंने जमकर पढ़ाई की। इतना ही नहीं जेएनयू में पीएचडी में दाखिला भी ले लिया। लेकिन सिविल सर्विस में जाने की जिद की वजह से उसे बीच में छोड़ना पड़ा। यहां तक उनके पास अच्छी खासी नौकरी भी। उन्होंने वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट पर भी काम किया। लेकिन इसे भी उन्होंने छोड़ दिया। बस, जमकर तैयारी शुरू कर दी। यूपी पीसीएस की परीक्षा में इन्होंने दूसरी रैंक लाकर एक मिसाल कायम कर दी। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कै...