नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं के ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा होने के बाद यह घटना हुई। फोटो सेशन खत्म होने पर पुतिन मंच से आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान शहबाज शरीफ तेजी से उनकी ओर बढ़े और रूसी राष्ट्रपति का हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे। इसके बाद दोनों नेताओं ने खड़े होकर थोड़ी बातचीत की। यह भी पढ़ें- सोना खरीदने से बचें, पीएम मोदी ने फिर की अपील; क्या बताई वजह यह बातचीत ऐसे समय हुई जब सम्मेलन से इतर भारत और रूस के संबंधों को लेकर भी अहम गतिविधियां देखने को मिलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने ...