नई दिल्ली, मई 19 -- UP Summer Holidays 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भीषण लू की चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने छात्र सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कल यानी 20 मई 2026 से आधिकारिक रूप से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड्स (UP Board, CBSE, ICSE) के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।उत्तर प्रदेश: कल से बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब तक रहेगी छुट्टी उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को करीब 27 दिनों की छुट्टियां मिलें...