सोनभद्र, सितम्बर 1 -- School Closed: यूपी में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी क्रम में बारिश और जलभराव को देखते हुए सोनभद्र के जिलाधिकारी ने 2 सितंबर यानी बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सोनभद्र के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालय दो सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक घर से रहकर...