नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Supreme Court News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस केस में पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने आरोप लगया है कि गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान बार-बार बाधा डालने की कोशिश की गई। बहस के दौरान उनका माइक्रोफोन छीन लिया गया। इससे आहत होकर उन्होंने दिल्ली विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सात मामलों से अपना नाम वापस ले लिया है। 'बार एंड बेंच' ने वरिष्ठ वकील के हवाले से कहा, "सुप्रीम कोर्ट की पीठ अदालत को नियंत्रित करने में विफल रही। मैं इस तरह काम जारी नहीं रख सकता। अदालत की गरिमा ज्यादा महत्वपूर्ण है।"क्या हुआ सुप्रीम कोर्ट में? शंकरनारायणन को सात मामलों में पक्ष रखने के लिए कहा गया था। ...