नई दिल्ली, फरवरी 9 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े कथित 'शूटिंग वीडियो' को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग समेत 12 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शीर्ष अदालत में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा नफरत फैलाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ मंत्री और राज्यपाल लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हैं और संविधान द्वारा निर्धारित मूल्यों व मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं। इस जनहित याचिका को दाखिल करने वालों में पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग के अलावा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा, जॉन दयाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं ने ...