SC ने जिस अधिकारी से कहा था आपकी हिम्मत कैसे हुई, उसे सस्पेंड किया गया; SG ने अदालत को बताया
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद ग्रेटर नोएडा के एक अधिकारी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन को लेकर एक छात्र को नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ ऐक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी भारत के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को दी। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी द्वारा दायर एक रिट याचिका का जवाब देते हुए भारत के लॉ ऑफिसर ने यह बयान दिया। इस याचिका में BNSS की धारा 130 के तहत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी। इसी दौरान SG ने बताया कि नोटिस जारी करने वाले ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) को सस्पेंड कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.