नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Sudarshan Reddy: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होना है। विपक्ष ने साफ कर दिया था कि NDA की तरफ से उम्मीदवार के ऐलान के बाद ही नाम पर विचार किया जाएगा। साथ ही INDIA गठबंधन ने पहले ही संयुक्त उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी। इस संबंध में सोमवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक भी हुई थी, लेकिन नाम का ऐलान मंगलवार को किया गया।कौन हैं जस्टिस सुदर्शन रेड्डी 8 जुलाई 1946 को जन्मे रेड्डी ने 27 दिसंबर 1971 में न्यायिक पारी की शुरुआत की थी। तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.