आगरा, जनवरी 30 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कासगंज जिले के स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड देने की व्यवस्था को और भी बेहतर किया जा रहा है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग इस काम में तेजी से जुट गए हैं ताकि किसी भी छात्रा को परेशानी न हो। फिलहाल जिले में किशोरी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 61 हजार छात्राओं को सेनेटरी पैड मुहैया कराए जा रहे हैं। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों से छात्राओं की संख्या के आधार पर मांग पत्र लिए जाते हैं और उसी हिसाब से आपूर्ति की जाती है। निगरानी और प्राइवेट स्कूलों पर भी नजर आंकड़ों को देखें तो इस साल बेसिक स्कूलों की 22 हजार से ज्यादा छात्राओं को बीआरसी के जरिए पैड उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह कस्तूरबा विद्यालयों की 1135 और माध्यमिक स्कूलों की 38 हजार से अधिक छात्राओं ...