नई दिल्ली, जुलाई 15 -- SBI SCO BMO Online Form 2026: यदि आपने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में एक सुरक्षित करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार अब इस पद के लिए 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 तय की गई थी।शानदार सैलरी पैकेज और भत्ते इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने बेहद आकर्षक वेतन दिया जाएगा। चयनित डॉक्टरों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा...