नई दिल्ली, जून 28 -- SBI PO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अफसर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।1500 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पद भरे जाएंगे। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं। सबसे ज्यादा सीटें सामान्य (UR) वर्ग के लिए रखी गई हैं, जबकि SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मी...