नई दिल्ली, जुलाई 25 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 24 जुलाई 2026 को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में शामिल है, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 2050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर ध्यान से जांच लें।मेरिट लिस्ट ऐसे करे...