नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अगर आपका अकाउंट भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। धोखेबाज के निशान पर एसबीआई के ग्राहक हैं, जो ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। एसबीआई ने एक एडवाइजरी जारी करके अपने ग्राहकों को एक नए फिशिंग स्कैम के बारे में चेतावनी दी है। इस स्कैम में जालसाज फर्जी मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज के जरिए जालसाज दावा करते हैं कि अगर यूजर्स अपने आधार की जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका मोबाइल बैंकिंग ऐप YONO ब्लॉक कर दिया जाएगा। SBI ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और ग्राहकों से कहा कि वे अनजान लिंक या APK फाइलों से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें, ये लिंक या फाइलें उन्हें बिना मांगे ईमेल, वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए भेजी जा सकती हैं। कैसे लोगों को जाल में फंसा रहे धोखेबाज और सुरक...