नई दिल्ली, अगस्त 7 -- SBI Q1 Results 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का प्रदर्शन अप्रैल से जून के दौरान काफी शानदार रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेट प्रॉफिट में सालना आधार पर 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पहले क्वार्टर में शुद्ध लाभ 21121 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी पीरियड में नेट प्रॉफिट 19160 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई के तिमाही नतीजे अनुमान से अच्छा रहा है। बता दें, तिमाही नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में आज शुक्रवार को उछाल देखने को मिली है। निवेशक लगातार बैंक के शेयर खरीद रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज बीएसई में 1081.95 रुपये के स्तर पर खुला था। बैंक के शेयरों का दाम 3.64 प्रतिशत की उछाल के बाद 1124.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सोने-...