नई दिल्ली, जून 8 -- देश के कई छोटे शहरों और कस्बों में एटीएम से कैश निकालने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एटीएम उद्योग के संगठन CATMi (कॉन्फेडरेशन ऑफ ATM इंडस्ट्री) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को शिकायत भेजकर कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा कैश की सप्लाई मुख्य रूप से बड़े शहरों के एटीएम में की जा रही है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में कैश की कमी पैदा हो रही है।उद्योग ने मांगा Rs.100 करोड़ का मुआवजा CATMi का कहना है कि कैश की कमी के कारण कई एटीएम बंद पड़े हैं, जिससे एटीएम ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने बैंकिंग उद्योग से करीब 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। एटीएम बंद रहने से ऑपरेटरों को ट्रांजेक्शन और इंटरचेंज फीस का नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर Rs.658 सस्ता, 10.58 करोड...