नई दिल्ली, मई 8 -- SBI Q4 Results 2026: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of india) के शेयरों की कीमतों में आज 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बैंक के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के वजह दर्ज की गई है। बैंक का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक नहीं रहा है। बीएसई में आज शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1093.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में बैंक के शेयरों का भाव 7.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1011.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया। महज एक दिन में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 66000 करोड़ रुपये घट गया है। यह भी पढ़ें- 797 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, Rs.10 के डिविडेंड का भी ऐलान फिर भी 3.3% गिरा शेयरकितना हुआ प्रॉफिट (SBI Profit 2026) पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडि...