नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मार्केट कैपिटल के मामले में देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को पछाड़ दिया है। मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई तेजी के दम पर बुधवार को SBI मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की चौथी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई है।शेयर का परफॉर्मेंस बीएसई पर SBI का शेयर 3.40 प्रतिशत बढ़कर 1183 रुपये पर बंद हुआ जबकि एनएसई पर यह 3.23 प्रतिशत चढ़कर 1181.10 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह शेयर लगभग चार प्रतिशत चढ़कर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर बीएसई पर 1187.70 रुपये और एनएसई पर 1187.50 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में SBI का मार्केट कैपिटल 10.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बीएसई पर टीसीएस के 10.52 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण से अधिक है। ...