नई दिल्ली, जनवरी 27 -- SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से मार्केट कैप के मामले में 6 साल के बाद आईसीआईसीआई बैंक को पछाड़ दिया है। शेयर बाजार में एसबीआई दूसरा सबसे वैल्यूएबल बैंक हो गया है। आज मंगलवार को एसबीआई के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज मंगलवार बढ़त के साथ 1034.90 रुपये के लेव पर खुला था। दिन में बैंक के शेयरों का भाव बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1052.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, आज एसबीआई का मार्केट कैप 9.71 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सीमेंट कंपनी का शेयर 3% उछाल, Q3 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाहजनवरी का महीना शानदार एसबीआई के शेयरों के प्रदर्शन के लिहास से अगर ...